मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश में इस समय अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चल रहा है इसके अंतर्गत रायसेन पुलिस विकास कुमार साहवाल निर्देशन में जिले में अवैध शराब पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कई अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ा जा रहा है इसी क्रम के अंतर्गत दीवानगंज चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुल्हाड़ीया गांव के पास एक व्यक्ति शराब बेचने के उद्देश्य से खड़ा हुआ है इस पर कुल्हाड़ीया गांव के पास दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने मौके पर पहुंचकर खड़े युवक के पास रखें बैग की तलाशी ली तो उसके पास 24 क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग 24 सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह को कई दिनों से दीवानगंज क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर कार्रवाई की गई। 24 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत धारा 34 ए का मुकदमा दर्ज किया गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Next Post