Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 27 फरवरी 2023

0 141

मेष राशि-आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से असहयोग रहेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष राशि– आज जातक का मन अशांत रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेकिन धीरे धीरे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रहन-सहन की स्थिति में सुधार होगा। काम की स्थिति यथावत रहेगी। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे।

मिथुन राशि-  मनोस्थिति अच्छी नहीं रहेगी। लेकिन शैक्षिक एवं बौद्धिक कामों के सुखद परिणाम मिलेंगे, मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। मां की सेहत खराब हो सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बिजनेस में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि-   इस राशि के जातक सयंम में रहें। आज मन अशांत रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बाद कारोबार की स्थिति में सुधार प्रारम्भ हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कपड़ों की खरीद पर खर्च कर सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी।

सिंह राशि-  दिन इस राशि के जातक मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है, फिर भी परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि–  संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। किसी दोस्तों का आगमन हो सकता है।

तुला राशि–  धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से संबंधों में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वाहन-सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भवन-सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु राशि-  आज का दिन आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। किसी व्यापारी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। यात्राएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि– आज का दिनआत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परंतु क्रोध बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आज आत्मविश्वास में कमी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि –  मानसिक तनाव रहेगा, परंतु आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का पुनर्संचालन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परंतु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संतान को कष्ट होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811