मंडीदीप में एटीएम में चोरी करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ चोर को किया गिरफ्तार
–वर्धमान फैक्ट्री में करता था मजदूरी,पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
गौहरगंज तहसील के मंडीदीप में एक एटीएम में लौह की राड़ से तोड़कर कर चोरी करते हुए चोर को मंडीदीप पुलिस की सक्रियता के चलते गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार शाहवाल एडीशनल एसपी अमृत मीणा द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए थे कि अपने अपने क्षेत्र में लगातार बैंक एवं एटीएम की गश्त के दौरान निगरानी की जाए ।

इसी का नतीजा है कि एटीएम में शातिर तरीके से चोरी को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एडीबी बैंक के पटेल नगर मंडीदीप में एटीएम ब्रेक किए जाने के मामले में सचिन पुत्र अर्जुन पर्ते उम्र 20 वर्ष जिला बेतूल को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडीदीप की वर्धमान फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था और पटेल नगर में एक मकान में किराए से निवास करता था। चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक संजय भदौरिया, सीओ रवि रैकवार की अहम भूमिका रही।