Let’s travel together.

सम्राट अशोक बांध ( हलाली डैम) पर 24 करोड़ रूपए की लागत से किये जा रहे निर्माण कार्य

0 233

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के  सम्राट अशोक बांध ( हलाली डैम) पर इन दिनों ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा है हलाली डैम के कार्य के लिए सरकार ने 24 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं ओवरफ्लो पर 5 चैनल गेट लगाया जाएंगे पिछले साल जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांची ब्लॉक के क्षेत्रीय और स्वस्थ मंत्री प्रभु राम चौधरी हलाली डैम पर आकर जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए थे इसी के तहत हलाली डैम पर ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा है ।

पहले जो हलाली डैम पर ओवरफ्लो बना था उसको नीचे चट्टानों को फोड़ कर समतल किया जा रहा है ताकि हलाली डैम का पानी निकल सके क्योंकि जो अभी बना हुआ ओवरफ्लो है उस तक पानी आते-आते कई गांव हलाली डैम के पानी में डूब जाया करते हैं गांवों के किसानों की फसलें भी हलाली डैम के पानी में डूब जाती थी जिससे किसानों को काफी हनी होती थी उन गांव को डूब से बचाने के लिए पहले से ओवरफ्लो कुछ कम किया जा रहा है ताकि जो गांव डूब में आते हैं वहां अब हलाली डैम के पानी में ना डूबे इससे कई गांव डूबने से बच जाएंगे बता दें कि हलाली डैम का जब ओवरफ्लो चालू होता है तो उसके दायरे में कई गांव आते हैं जैसे कायमपुर , निनोद, सिग्रामपुर, बूदौर, बर्री , पीपलखेड़ी यदि गांव बारिश के समय हलाली डैम के पानी में डूब जाते हैं हलाली डैम के उस पार भी कई ऐसे गांव हैं जो इस पानी की जद में आते हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हलाली डैम पर 24 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से अब यह गांव हलाली डैम के पानी में नहीं डूबेगा जैसे ही पानी का जलस्तर बढ़ेगा वैसे ही चैनल गेट खोलकर पानी को कम किया जा सकेगा जिससे किसानों की फसलें अब नहीं डूब पाएंगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811