Let’s travel together.

बेटे को बचाने पुलिस थाने पहुंचे पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

44

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की पुलिस थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में स्थानीय अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना शुक्रवार की है, जिसमें कोलसेवाडी थाने में बुजुर्ग दीपक भिंगार्डिव थाने में मृत पाए गए।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस ने एक मामले में 24 वर्षीय युवक को उठाया था। जब पुलिस उसे लेकर थाने जा रही थी, तो पीछे से उसके पिता दीपक भिंगार्डिव भी थाने पहुंच गए। वह यह जानना चाहते थे कि पुलिस ने किस मामले में उनके बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल ने बताया, जब युवक के पिता पुलिस से बहस कर रहे थे, उसी दौरान उनको दौरा पड़ा और वह वहीं गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

पुलिस अधिकारी सचिन गुंजाल ने बताया, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि, इस मामले में खुद थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीआईडी को सूचित किया। इस मामले में कोलसेवाडी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी 

मामले की सुनवाई करते हुए  स्थानीय अदालत ने घटना की जांच के लिए पंचनामा और मृतक का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। साथ ही थाने ने पोस्टमार्ट की वीडियोग्राफी के भी निर्देश जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वह इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज जांच एजेंसी को सौंपेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     प्रधानमंत्री की दो टूक :: आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी कड़ी सजा मिलेगी     |     अभाविप ने जिले भर में फूके पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले     |     सेंट्रल बैंक ने किया कृषक संध्या एवं डिनर मीट का आयोजन     |     आक्रोशित हुए पं. प्रदीप मिश्रा, बोले भारत की भूमि पर हिंदुओं की मौत कब तक होगी     |     इंदौर-भोपाल हाईवे पर पलटा शराब से भरा ट्रक, ड्राइवर की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने  आतंकबाद का पुतला जलाया,केंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि     |     पाकिस्तान का पुतला जलाकर गांव वालों पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए     |     गांव के चारों ओर नरवाई की आग से मचा हाहाकार, गांव तक पहुंची आग     |     राशन का लाभ सुनिश्चित करने के लिए पात्र हितग्राहियों को 30 अप्रैल तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य     |     छापेमारी के दौरान पुलिस को मिला भारी मात्रा मे अवैध रूप से रखा हुआ पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811