Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कंगना के ‘लॉक अप’ में जुल्म सहेगा ये बिग बॉस कंटेस्टेंट

20

कंगना रनोट के ओटीटी पर प्रसारित होने वाले शो ‘लॉक अप’ के पहले सफल सीजन के बाद अब इसके सीजन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस सीजन में हिस्सा लेने के लिए कई सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं।

शिव ठाकरे से लेकर अर्चना और शालीन भनोट कई बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनके नाम एकता कपूर के शो के लिए सामने आए हैं। अब हाल ही में एक और एक्स बिग बॉस के कंटेस्टेंट का नाम एकता कपूर के शो से जुड़ने जा रहा है। ये कंटेस्टेंट भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुका है।

अब कंगना के ‘लॉक अप’ में जुल्म सहेगा ये कंटेस्टेंट

लॉक अप के सीजन 1 में हम सारा खान, पायल रोहतगी और करणवीर बोहरा जैसे बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को शो में देख चुके हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के सीजन 2 को और भी धमाकेदार बनाने के लिए एकता कपूर शो में दिलचस्प कंटेस्टेंट को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

एक तरफ जहां अर्चना गौतम ने ये साफ किया कि वह कंगना के लॉक अप में बंद नहीं होंगी, तो वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके विशाल आदित्य सिंह भी कंगना के शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड से नेशनल टीवी पर पड़ी थी मार

विशाल आदित्य सिंह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे। इस सीजन में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने भी हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों में इतनी ज्यादा तू-तू, मैं-मैं हो गई थी कि एक्ट्रेस ने विशाल को फ्राई पेन से पीट दिया था।

मधुरिमा के इस व्यवहार के लिए बिग बॉस ने उन्हें तुरंत घर से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, बिग बॉस सीजन 13 में हुए इस इंसिडेंट के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बने थे, इसी के साथ विशाल आदित्य सिंह जब खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में आए थे, तो उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने इस इंसिडेंट को दोबारा रिक्रिएट किया था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर मधुरिमा तुली के चैनल और मेकर्स के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया था। आपको बता दें कि मधुरिमा और विशाल ने एक दूसरे को चन्द्रकान्ता की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था, साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811