Let’s travel together.

बाइक टैक्सी की तीन कंपनियों को नोटिस, रोक के बावजूद ले रहे बुकिंग, सात दिन में मांगा जवाब

82

दिल्ली में अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी पर परिवहन विभाग का शिकंजा और कसने लगा है। परिवहन विभाग की तरफ से जारी सार्वजनिक नोटिस के बाद तीन एग्रीगेटर कंपनियों(ओला, उबर और रैपिडो) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने तीनों कंपनियों से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। पिछले तीन दिनों के दौरान 50 से अधिक बाइक टैक्सी का चालान हो चुका है।

परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा के मुताबिक, एप आधारित बाइक टैक्सी की बुकिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध तौर पर अगर बुकिंग लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जााएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की सख्ती के बाद एप से बुकिंग लेने के बाद भी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों के नहीं पहुंचने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए किसी भी एग्रीगेटर(किराये पर वाहनों का परिचालन करने वाली कंपनी)को ना तो परिवहन विभाग की तरफ लाइसेंस जारी किया गया है। बावजूद इसके सुरक्षा के लिए तय मानकों की अनदेखी करते हुए दिल्ली-एनसीआर में बाइक टैक्सी का वाणिज्यिक इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है।

इससे सफर करने वालों को कम किराया में गंतव्य तक पहुंचने का मौका जरूर मिला लेकिन किसी भी हादसा या अनहोनी होने की सूरत में होने पर जिम्मेवारी लेने वाला कोई  नहीं होने की वजह से किराये पर किसके इशारे पर अब तक दोपहिया वाहनों का वाणिज्यिक इस्तेमाल हो रहा था। एग्रीगेटर अगर सात दिनों के अंदर माकूल जवाब नहीं देते हैं तो उनपर एक-एक लाख का जुर्माना भी किया जाएगा।

होम डिलीवरी करने वालों पर भी सख्ती 

होम डिलिवरी के लिए भी दोपहिया वाहनों का वाणिज्यिक इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार अधिक वजन के सामन लादकर बाइक को चलाया जा रहा है, लेकिन ना तो चालक और ना ही गलियों और सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग की सख्ती के बाद अब ऐसे वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कस सके। हालांकि इसके लिए एप से सामान की बुकिंग करने के बाद घरों तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने में परिवहन विभाग को भी मुश्किलों का सामना   करना पड़ रहा है।

बुकिंग के बाद भी लोग करते रहे इंतजार

बाइक टैक्सी की बुकिंग के बाद भी यात्रियों को वाहनों के पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। कार्रवाई के डर से वाहन चालकों के नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को कैब, ऑटो या मेट्रो का सहारा लेना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुबह और शाम के वक्त देरी हुई। बाइक टैक्सी का परिचालन बंद होने की वजह से दिल्लीवासियों को यात्रा पर पहले की अपेक्षा अधिक खर्च के बाद भी मुश्किलें पेश आईं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811