Let’s travel together.

कोरोना का डरावना खौफ! मां ने बच्चे समेत खुद को 3 साल तक घर में किया कैद…घर का कूड़ा तक बाहर नहीं फेंका

92

नई दिल्‍ली : कोरोना काल में महामारी का खौफ किस कदर लोगों के दिलों दिमाग में बैठ गया था इसका एक डरावना मामला सामने आया है। हरियाणा के गुरुग्राम के चकरपुर में कोरोना सं बचने के लिए एख 33 वर्षीय महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ खुद को किराये के घर में करीब 3 साल तक ‘कैद’ रखा। इसका खुलासा उस समय हुआ जब अधिकारियों की एक टीम इन दोनों को घर से बाहर लेकर आई।

पुलिस टीम, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और चाइल्‍ड वेलफेयर डिपार्टमेंट  के अधिकारियों ने मुख्‍य दरवाजे को तोड़कर मुनमुन मांझी और उसके 10 वर्षीय बेटे को बाहर निकाला जिसके बाद दोनों को  गुरुग्राम के सिविल अस्‍पताल चेकअप के लिए भेजा गया।

सिविल सर्जन गुरुग्राम, डॉक्‍टर वीरेंद्र यादव के अनुसार, महिला को कुछ मनोवैज्ञानिक समस्‍याएं हैं। दोनों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। मामला 17 फरवरी को उस समय सामने आया जब मुनमुन के पति सुजान मांझी ने चकरपुर पुलिस चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार से संपर्क किया। बता दें कि सुजान एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला ने, 2020 में पहले लॉकडाउन प्रतिबंध के बाद से ही अपने पति को घर आने की इजाजत नहीं दी। पति सुजान ने पहले कुछ दिन दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ गुजारे और जब वह पत्‍नी को मनाने में नाकाम रहा तो उसने उसी इलाके में एक अन्‍य किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया।

पति ने बताया कि इस दौरान पत्‍नी और बेटे से संपर्क में रहने के लिए वह वीडियो कॉल करता था।  इस दौरान वह घर का किराया और बिजली का बिल चुकाता था. अपने बेटे की स्कूल की फीस जमा करता, किराने का सामान और सब्ज़ियां ख़रीदता था और राशन के बैग्‍स भी पत्‍नी वाले घर के मुख्य दरवाज़े के बाहर छोड़ दे देता था।

वहीं 7 वर्ष की उम्र में घर में कैद किए गया बच्चा अब 10 साल का हो चुका है जिसकी अब पढ़ाई,  खेल और दोस्त- सब कुछ छूट गए। बच्चे की मां घर में ही उसके और अपने बाल काटती थी औऱ तो और 3 सालों से घर का कूड़ा भी नहीं बाहर फेंका गया। जिस कमरे में बच्चा रहता था उसी कमरे में कूड़ा, कटे हुए बाल और गंदगी जमा रहती थी। घर में बच्चे की हालत इतनी हयनीय हो गई थी कि वह दीवारों पर ही  पेंटिंग बनाता था और दीवारों पर ही पेंसिल से पढ़ाई करता था।

एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि इस महिला के बेटे ने पिछले तीन सालों से सूरज नहीं देखा था।  वहीं अब  तीन वर्ष बाद अपनी पत्‍नी और बेटे को पाकर सुजान बेहद खुश है, उसने पुलिस को इसके लिए धन्‍यवाद दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811