रायपुर : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि मैनपाट महोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ते जा रही है। छत्तीसगढ़ी की संस्कृति को सहेजने और सवारने में यह महोत्सव काफी सफल हुआ है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल को नयी पहचान दी है। महोत्सव से लोक कलाकारों और रंगकर्मियों को बेहतर मंच मिला है। संस्कृति मंत्री भगत ने आज सरगुजा जिला के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव“ महोत्सव के समापन समारोह संबोधित कर रहे थे।
संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां हवाई पट्टी बनने से सुविधाएं और बढ़ेंगी। साथ ही सैलानी भी बड़ी संख्या में आएंगे। इस मौके पर खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।
समापन अवसर पर बॉलीवुड सिंगर एवं पंजाबी रॉक स्टार दलेर मेहंदी ने अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। पंजाबी रॉक स्टार की देश भक्ति गीत की रंग दे बसंती चोला प्रस्तुति पर लोगों ने तिरंगा झंडा लहरा कर खुशी जाहिर की। समारोह में छत्तीसगढ़ी गायिका अलका परघनिया, जसगीत गायक दिलीप षडंगी, रंग-झरोखा के दुष्यंत हरमुख एवं सौरव वैभव ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.