देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
मुख्यमंत्री के अंकुर अभियान अंतर्गत पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत सांची में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार नगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान अंतर्गत पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ आक्सीजन मिलने के लिए अंकुर अभियान अंतर्गत नगर परिषद एवं पूर्व पार्षद ने अभियान में हिस्सा लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों ने थाना परिसर में पौधरोपण किया इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी थाना प्रभारी अमरसिंह निगम भाजपा नेता सुनील जैन ने लगभग 60 छायादार फलदार पौधो का रोपण किया इस अवसर पर रमेश शर्मा राजीव श्रीवास्तव जितेन्द्र मालवीय नीरज शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे इस अवसर ही मुख्यमंत्री के अंकुर अभियान अंतर्गत पर्यटन विकास निगम के जम्बूरी जम्बूद्वीप स्थित पार्क में मुख्यमंत्री के आव्हान पर पौधरोपण करते हुए पौधे पालने का भी संकल्प लिया गया इस अवसर पर पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल विनोद साहू बब्ली रानी जायसवाल वीरु वंशकार सहित अनेक लोग उपस्थित थे इस अवसर पर आम नीम आंवला नींबू अशोक पौधे रोपित करते हुए कहा कि पौधरोपण से न केवल स्वच्छ आक्सीजन एवं पर्यावरण स्वच्छ होता है बल्कि हरियाली से नगर में सुंदरता दिखाई देती है लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें । यहां यह बताना जरूरी है कि पूर्व पार्षद श्री जायसवाल काफी लंबे समय से पौधरोपण करते चले आ रहे हैं तथा अनेक पौधे पर भी चुके हैं ।