Let’s travel together.

साँची ने बाजार में उतारे 4 नवीन दुग्ध उत्पाद

116

भोपाल : प्रबंध संचालक एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन श्री तरुण राठी ने बताया है कि उपभोक्ताओं की माँग पर गुरुवार से 4 नवीन साँची दुग्ध उत्पाद बाजार में लॉन्च किए जा रहे हैं। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के 2 नवीन दुग्ध उत्पाद मिष्ठी दोई और श्रीखंड लाइट तथा उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के 2 नवीन दुग्ध उत्पाद कोल्ड कॉफी और शुगर फ्री इलायची फ्लेवर्ड मिल्क 16 फरवरी 2023 से साँची पार्लरों, एजेन्सियों सहित साँची आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि साँची दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। साँची के विभिन्न स्वादिष्ट दुग्ध उत्पादों की श्रृंखला में मिष्ठी दोई, श्रीखंड लाइट, कोल्ड कॉफी और शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क जुड़ गया है।

नवीन उत्पादों की विशेषताएँ

साँची मिष्ठी दोई: घर के बने दही का स्वाद, प्रोटीन से भरपूर यह उत्पाद पाश्चुरीकृत दूध से बना हुआ है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 121 कैलोरी ऊर्जा, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, 4.5 प्रतिशत फैट होता है। सुबह के नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में सेवन करने से ताजगी भरा एहसास देता है। यह 100 ग्राम कप में उपलब्ध है। इसका मूल्य 15 रूपए और शेल्फ लाइफ 4 दिन की है।

साँची कोल्ड कॉफी

यह काफी के स्वाद से बना क्रीमी और गाढ़ा ठण्डा दुग्ध पेय पदार्थ है। इसका सेवन किसी भी समय ताजगी के लिए किया जाता है। प्रोटीन से भरपूर पेय पदार्थ में प्रति 100 ग्राम पर 75 कैलोरी, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.7 प्रतिशत फैट है। यह पीपी बॉटल 100 एमएल पैक में उपलब्ध है। इसका मूल्य 35 रूपए और शेल्फ लाइफ 180 दिन अर्थात 6 माह की है।

साँची शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क

स्टेरीलिसेड इलायची वाला शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 47 कैलोरी, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.7 प्रतिशत फैट होता है। यह पीपी बॉटल 100 एमएल में उपलब्ध है। इसका मूल्य 30 रूपए और शेल्फ लाइफ 180 दिन अर्थात 6 माह की है।

साँची श्रीखण्ड लाइट

इस उत्पाद की विशेषता यही है कि कम शक्कर वाला इलायची फ्लेवर में बनाया गया है। यह मिठाई गर्मियों में खाने में सर्वाधिक उपयोग की जाती है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 253 कैलोरी, 8 प्रतिशत प्रोटीन और 11 प्रतिशत फैट होता है। 100 ग्राम वाले कप की शेल्फ लाइफ 10 दिनों की रखी गई है। श्री राठी ने कहा कि‘‘साँची’’ का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को उनकी माँग के अनुरूप उच्च कोटि का दुग्ध उत्पाद प्राप्त हो। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत साँची ब्राण्ड के 4 नए उत्पाद लांच किए गए हैं। ये नवीन उत्पाद भी उपभोक्ताओं को पसंद आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811