Let’s travel together.

 राज्यसभा में सभापति को उंगली दिखाकर भाजपा के निशाने पर आईं जया बच्चन

74

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन (74) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसी महीने 9 फरवरी की दोपहर का यह वीडियो राज्यसभा  का है। सदस्यों के शोर के बीच पीली साड़ी में जया बच्चन वेल के पास से गुजरने लगीं, तो गुस्से में सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तरफ उंगली का इशारा करते गईं। जैसे ही वीडियो ट्विटर पर आया, जया से लेकर अमिताभ बच्चन तक की बातें होने लगीं। जिस समय सपा सांसद उंगली दिखाते हुए जा रही थीं, उसी समय सभापति खड़े होकर विनम्रतापूर्वक सदस्यों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे।
वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन को लेकर कोई विवाद पैदा हुआ है। कभी वह कैमरामैन पर भड़क जाती हैं, तो कभी आम लोगों पर अपना गुस्सा उतार देती हैं, लेकिन लोकतंत्र के मंदिर में उनके इस बर्ताव की काफी आलोचना की जा रही है। लोग जया बच्चन के व्यवहार को घमंड से भरा और अमर्यादित बता रहे हैं। हालांकि वीडियो में यह समझ में नहीं आता कि जया क्या कह रही थीं।
जया सपा से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए भाजपा के सांसदों ने उन्हें घेर लिया। बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने तंज कसते हुए लिखा जया बच्चन रंगमंच और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच का अंतर रखिए। युवा पीढ़ी आपका अनुसरण करती है। कई भाजपा नेताओं ने लिखा है कि राज्यसभा सांसद जया बच्चन की तमीज देखिए। बृजेश राय ने कहा जैसी पार्टी वैसे ही संस्कार, जया बच्चन जी कम से कम आप पद की तो गरिमा रख लेतीं। लड्डू यादव बरस पड़े क्या यह राज्यसभा की गरिमा का उल्लंघन नहीं है? जया बच्चन याद रखिए ये सदन है घर नहीं और जिसे आप उंगली दिखा रही हैं वह भारत के उपराष्ट्रपति हैं।
लोकतंत्र के मंदिर में जया बच्चन के इस रवैए की तुलना प्रधानमंत्री मोदी की उस तस्वीर से भी हो रही है, जिसमें वह संसद की सीढ़ियों पर नतमस्तक करते दिखे थे। श्वेता ने लिखा, लोकतंत्र के मंदिर में हर पक्ष अपने संस्कार और अपने विचार का प्रतिनिधि भेजता है। अहंकार में डूबी जया बच्चन या सेवा से ओतप्रोत नरेंद्र मोदी। जनता को सब पता है।
यही नहीं, संसद से मामला फिल्मी सीन तक पहुंच गया। मनोरमा अग्रवाल ने जया पर फिल्माया गीत शेयर करते हुए लिखा जया बच्चन फिल्मों में काम करते खुद चाकू छुरी कब बन गईं, पता ही नहीं चला। हिम्मत तो देखो उपराष्ट्रपति को गुस्से में उंगली दिखा रही हैं। गाने के बोल हैं चक्कू, छुरियां तेज करा लो। मैं तो रखूं ऐसी धार कि चक्कू बन जाए तलवार। सोशल मीडिया पर बीते 24 घंटे से बवाल मचा हुआ है। जया बच्चन का गुस्सा झेलने के लिए अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड देने जैसी बातें हो रही हैं। अभी समाजवादी पार्टी ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिवपुरी के प्रगति बाजार की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों पर उठे सवाल     |     वेतन न मिलने की शिकायत पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले     |     रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं प्रबंधन को लेकर व्यापक पहल     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को     |     10 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक     |     औचक निरीक्षण में तीन स्कूलों में लटके मिले ताले, संस्था प्रमुख व स्टाफ को नोटिस जारी     |     जैन समाज की महिलाओं ने किया बरेली नगर को गौरवान्वित,राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान     |     बुजुर्ग महिला द्वारा सीमांकन नहीं होने के समाचार पर प्रशासन ने बताई वस्तु स्थिति     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेमरा में नहर की सफाई, जल संरक्षण का लिया संकल्प     |     दीवानगंज में बिगड़ा मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता; स्लॉट बुकिंग ठप, अब 9 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811