Let’s travel together.

घर में रखी ये 5 अशुभ चीजें कर देती हैं बर्बाद, आज ही करें बाहर

103

घर में रखी चीजों का हमारी किस्मत के साथ सीधा कनेक्शन होता है. घर में रखी शुभ चीजें उन्नति और समृद्धि लेकर आती हैं तो वहीं अशुभ चीजें हमें बर्बादी की कगार पर धकेल देती हैं.

इंसान पाई-पाई को मोहताज रहने लगता है. घर में लड़ाई-झगड़ों से तनाव का माहौल बना जाता है. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भूलकर भी घर में नहीं रखनी चाहिए.

1. कैक्टस का कांटेदार पौधे- घर को ज्यादा सुंदर बनाने के लिए अक्सर लोग इंडोर प्लांट लगा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक प्लांट ऐसा भी है जिसे भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए. ज्योतिषविद का कहना है कि घर में कभी कैक्टस का पौधा नहीं रखना चाहिए. ये जैसे-जैसे बढ़ता है, इसमें कांटे उगने लगते हैं. साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा और जीवन में परेशानियां भी बढ़ेंगी. अगर आपने घर के अंदर ये पौधा रखा है तो इसे आज ही बार निकाल फेंकिए

2. पुराने अखबार या रद्दी- अक्सर आपने देखा होगा कि कई घरों में पुराने अखबार और रद्दी का ढेर इक्ट्ठा रहता है. क्या आप जानते हैं घर में इन चीजों का रहना कितना अशुभ होता है. पुराने अखबारों पर जमी धूल-मिट्टी के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. घर की नेगेटिव एनर्जी से परिवार में कलह बढ़ता है. तरक्‍की में बाधा आती है और घर के सदस्यों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

3. जंग लगा ताला- इसी तरह घर में भूलकर भी बंद पड़े या जंग लगे ताले नहीं रखने चाहिए. वास्‍तुशास्त्र में इसे बहुत ही अशुभ बताया गया है. वास्तु के अनुसार, अच्छा-चलता ताला किस्मत खोलने का प्रतीक होता है जबकि बंद या खराब ताला घर में दुर्भाग्य लाता है. बंद पड़े ताले करियर में रुकावट लाते हैं और तरक्‍की के रास्‍तों को बंद कर देते हैं.

4. पुरानी बंद पड़ी घड़ी- घर में बंद घड़ियों को रखना भी एक अशुभ संकेत है. वास्तु के अनुसार, बंद घड़ियों के घर में रहने से इंसान की तरक्की ठहर जाती है. ऐसा माना जाता है कि बंद पड़ी घड़ियां अच्‍छा समय आने ही नहीं देती हैं और जीवन की सुख-समृद्धि में रुकावट पैदा करती हैं.

5. देवी-देवताओं की मूर्ति- इसके अलावा, घर में कभी भी देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी-फूटी मूर्तियां व चित्र नहीं रखने चाहिए. ये चीजें घर में नकारात्मकता लेकर आती हैं. इसलिए पुरानी मूर्तियों और चित्रों को को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. इनको समय पर हटाकर जमीन में दबा दें या जल में प्रवाहित कर दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     जेरा डैम के मुआवजे की चिंता के बीच 22 वर्षीय किसान की मौत, डूब क्षेत्र में जा रही थी सात एकड़ जमीन     |     सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811