Let’s travel together.

धीरेंद्र शास्त्री चमत्कारी है, उनमें शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते: मौर्य

50

सोनभद्र । रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज कसते हुए हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री इतने ही चमत्कारी है, उनमें शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य सोनभद्र के मऊकलां में बुद्ध महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही थी। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिन पहले रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद हिंदू संगठनों और कई राजनीतिक पार्टियों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी बीच अब उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करते हुए एक और बयान दिया है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि ऐसे बाबा कसाई और आतंकवादी हैं। ये लोग केवल शूद्रों का गर्दन काटने, नाक, कान काटने, हाथ पैर काटने वालों को 51 लाख रुपए देने की बात करते है। गरीबों का पैसा बटोर कर मौज कर रहे है। इनके अदंर कोई ताकत नहीं है।
उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म काटने और पीटने की बात नहीं करता, लेकिन इन बाबाओ का अगर यही हाल रहा तो जल्द लोग उन्हें चढ़ावा देना भी बंद कर देंगे। मौर्य के बयान पर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिस पर मौर्य ने उन्हें दुधमुंहा बच्चा बताया है। उन्होंने कहा कि वे रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं। उसमे मौजूद कुछ चौपाइयों का विरोध है, जिसमें वह संशोधन चाहते हैं। इसी दौरान उन्होंने यूपी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की भी बात की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छलावा है, इससे पहले यूए इन्वेस्टर्स समिट का क्या हुआ, कुछ भी जमीन पर नहीं आया। यहां आज भी लोग बेरोजगार है और महंगाई भी अपनी चरम सीमा पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811