Let’s travel together.

विधायक जालमसिंह पटेल और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल के खिलाफ प्रदर्शन

0 175

बहू के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतरी, विधायक और केंद्रीय राज्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

धीरज जॉन्सन

दमोह।मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से विधायक जालम सिंह और उनके बड़े भाई दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने दोनों से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजनी ठाकुर का कहना है कि सांसद प्रहलाद पटेल और विधायक जालम सिंह के परिवार की बहू नीतू के साथ अत्याचार हो रहा है। उसके साथ मारपीट की जा रही है। जब राजनीतिक परिवार की महिलाओं के साथ इतनी प्रताड़ना हो रही है, तो आम महिलाएं कहां सुरक्षित होंगी।


किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा कि उनकी नेत्री प्रियंका गांधी का नारा है, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं”। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधायक जालम सिंह पटेल और उनकी ही पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बहू उनके ही परिवार की प्रताड़ना झेल रही हैं। तो आम आदमी का क्या होगा। इस मामले में मुख्यमंत्री को अपना स्टेटमेंट जारी करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811