Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कैट के परिणाम में इंदौर के स्टूडेंट्स ने लहराया सफलता का परचम 

19

इंदौर । प्रेस्टो सॉल्यूशन के होनहारों ने कॉमन एडमिशन टैस्ट- 2023 (कैट) में इस साल भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रेस्टो के हर तीसरे स्टूडेंट्स को देश के आईआईएम संस्थानों से बुलावा आया है। इस वर्ष भी संस्थान के कई स्टूडेंट्स ने कामयाबी के रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। प्रेस्टो सॉल्यूशन का लक्ष्य है कि वह हमेशा से ही अपने स्टूडेंट्स की बेहतरी के लिए कार्य करें और उन्हें सफलता के मुकाम पर पहुंचाए।
प्रेस्टो सॉल्यूशन के डायरेक्टर अमित सलूजा ने बताया कि हमारे संस्थान ने इस वर्ष भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आमतौर पर कैट में सेलेक्शन उन स्टूडेंट्स के अधिक होते हैं जो कि इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से होते है लेकिन पेस्ट्रो सॉल्यूशन के अधिकतर उन स्टूडेंट्स को भी आईआईएम से कॉल आए है जो कि मैथ्स फील्ड से नहीं रहे हैं। सफल विद्यार्थियों को करीब 450 से ज्यादा कॉल्स आई है और यह हमारे लिए एक गर्व का विषय है। सभी विद्यार्थियों को सफलता की बहुत-बहुत बधाई और आने वाले कल के लिए शुभकामनाए।
प्रेस्टो सॉल्यूशन के करनीत सलूजा ने 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वही कई स्टूडेंट्स को आई आई एम से कॉल्स आये। संस्कार श्रीबातो (16 आईआईएम कॉल्स), फागुन पाटीदार (15 आईआईएम कॉल्स), आयुषी गुप्ता (18 आईआईएम कॉल्स), तनिष्क अग्रवाल (12 आईआईएम कॉल्स), साक्षी जैसवाल, सृष्टि सोनी, तनिष्क साहू को (11 आईआईएम कॉल्स), गिरिराज प्रजापति, सिद्दांत सलूजा, सिद्दांत यादव को (12 आईआईएम कॉल्स), रजत शर्मा को (9 आईआईएम कॉल्स) व कई और स्टूडेंट्स को आई आई एम से कॉल्स आये है। साथ ही संस्थान के हर दूसरे स्टूडेंट को देश के कई बड़े मैनेजमेंट कॉलेजों से कॉल्स आई है।
करनीत सलूजा ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय प्रेस्टो सॉल्यूशन और पेरेंट्स को जाता है। उन्हीं के मार्गदर्शन से मैंने अच्छी तैयारी की और एग्जाम के दिनों में ज्यादा स्ट्रेस नहीं लिया। बस यह सोचा था कि अपना बेस्ट देना है।
संस्कार श्रीबातो ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय मैं प्रेस्टो सॉल्यूशन की फैकल्टी और अपने पेरेंट्स को देती हूँ। मुश्किल परिस्थियों में भी संस्थान की फैकल्टी ने हम सभी स्टूडेंट्स को अच्छे से तैयारी करवाई इसीलिए हमें सफलता मिल पाई है।
प्रेस्टो सॉल्यूशन आज इंदौर शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश का अहम और विश्वसनीय एमबीए एंट्रेंस और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के रूप में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह इंस्टिट्यूट हमेशा ही बेहतर से बेहतर मार्गदर्शन देता आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811