Let’s travel together.

बांग्लादेश में एएल-बीएनपी संघर्ष में 45 घायल, 6 हिरासत में

10

ढाका | जमालपुर के सदर उपजिला में शनिवार दोपहर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 45 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के सिलसिले में बीएनपी के एक नेता समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी और आंसूगैस के गोले दागने पड़े।

टिटपल्ला यूनियन अवामी लीग के महासचिव दौलतुज्जमां ने दावा किया कि अवामी लीग की रैली में बीएनपी नेताओं और कार्यकतार्ओं के अचानक हुए ‘हमले’ में खुद सहित तीन लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने कहा कि अवामी लीग और बीएनपी शनिवार दोपहर कमालखान बाजार में अलग-अलग रैलियां कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।

सदर थाना प्रभारी काजी शाहनवाज ने बताया कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए 34 राउंड फायरिंग की और आंसूगैस के गोले छोड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्यूटी और वेलनेस की 23 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग     |     तेंदुपत्ता तोड़ने गई महिलाओ के पीछे चल रहे पालतू कुत्ते पर तेंदुएं ने किया हमला,बाल बाल बची तेंदुपत्ता श्रमिक     |     ईरान के राष्ट्रपति डॉ.सैय्यद इब्राहिम रईसी एवं विदेश मंत्री हुसैनअमीर-अब्दोल्लाहियन के निधन पर भारत में राजकीय शोक     |     23 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर गायत्री परिवार का अभियान,गृहे गृहे गायत्री यज्ञ     |     वन भूमि पर कब्जा कर प्लॉट बेचने को लेकर प्रमुख सचिव के नाम दिया ज्ञापन     |     ब्राह्मण संत का कभी अपमान नहीं करना चाहिए सादा सत्कार करना चाहिए- बाल कथा वाचक विदुषी रितिका नागर     |     भू-अर्जन शाखा में किए गए घपले को दबाने लगा दी थी कलेक्टर कार्यालय में आग, तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा  बहु-उद्देशीय हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     गांधी भवन में कला शिविर के छटवां दिन :: योग, प्राणायाम व ध्यान से हुई शुरुआत     |     TODAY :: राशिफल मंगलवार 21 मई 2024     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811