Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रतलाम में युवक की हत्या से रोष, आरोपितों के मकान पर चला बुलडोजर

32

रतलाम  ।    दीनदयाल नगर क्षेत्र में चाकू मारकर एक युवक की हत्या व उसके चाचा को घायल करने की घटना से लोगों में रोष है। मृतक के स्वजन आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग को लेकर हैट रोड पर शव रखकर घरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि जब तक मकानों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाता, तब तक शव नहीं उठाया जायगा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने आरोपितों के घर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद मृतक के परिजन धरना प्रदर्शन खत्म कर शव को दफनाने ले गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात दीनदयाल नगर क्षेत्र में 20 वर्षीय अजहर पुत्र हुसेन शाह निवासी बाजना बस स्टैंड, उसका भतीजा 20 वर्षीय सोहेल शाह, 16 वर्षीय जुनैद व अन्य दीनदयाल नगर क्षेत्र में शंकर, रितेश व उनके साथियो ने विवफ कर रोका व विवाद करते हुवे चाकू से वार कर दि थे। इससे अजहर व सोहेल घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। स्वजन व बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे व आरोपितों पर सख्त करवाई की मांग करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। अनेक पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में अस्पताल में बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था। कुछ देर बाद सोहेल की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पीएम कराकर शव स्वजन को सौप दिया। वे शव घर ले जा रहे थे, तभी स्वजनों ने हाट रोड पर शव ऱखकर आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग शुरू कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811