Let’s travel together.

विकास यात्रा का तीसरा दिन – स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी एक करोड़, पांच लाख रू के कार्यो का किया शिलान्यास तथा लोकार्पण

0 217

माध्यमिक स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा गौशाला का किया निरीक्षण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विधानसभा के ग्राम कचनारिया में आयोजित कार्यक्रम में कन्यापूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर तीसरे दिन विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा ग्राम पंचायत कचनारिया से प्रारंभ होकर मुक्तापुर, नरोदा, सुनारी सलामतपुर, रातातलाई होते हुए सूखासेन पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा विकास यात्रा के दौरान ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में विकास एवं निर्माण कार्यो का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया और हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शासन-प्रशासन द्वारा नागरिकों के पास जाकर पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित करने काम किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के हितलाभ से छूटे नहीं, इसके लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाकर आवेदन लिए गए और योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने क्षेत्र में विगत वर्षो में कराए गए विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। विगत दो दिनों में ही लगभग 15 करोड़ रू के विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम भी किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा भी ग्रामीणों को संबोधित किया गया।


माध्यमिक स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण, जल कलश यात्रा में हुए शामिल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा ग्राम कचनारिया में शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर शिक्षकों तथा बच्चों से संवाद कर अध्यापन कार्य, मध्यान्ह भोजन वितरण सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत निकाली जा रही जल कलश यात्रा में शामिल हुए और पौधरोपण भी किया।
ग्राम मुक्तापुर में विकास यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की दर्ज संख्या, पोषण आहार वितरण, गर्भवती महिलाओं की संख्या सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने ग्राम गाडरखेड़ी में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सीएचओ से चर्चा की और गौशाला का भी निरीक्षण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811