मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नीनोद में कन्यापूजन तथा दीप प्रज्वलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में विकास यात्रा 25 फरवरी तक सभी गांव, नगरों तक पहुंचेगी। जिले में विकास यात्रा में शासन कीजन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों के तक पहुंचाया जा रहा है।

विकास यात्रा ग्राम नीनोद से प्रारंभ हुई जो ग्राम सरार, कढ़ैया, जमुनिया,नरखेडा, कायमपुर,दीवानगंज के हाई सेकेंडरी स्कूल तक पहुंची इसके बाद डॉ प्रभु राम चौधरी किसी कारण बस वापस भोपाल लौट गए अन्य अधिकारी कर्मचारी ग्राम दीवानगंज और अंबाडी में विकास यात्रा में सम्मिलित हुए जिसमें ग्राम अंबाडी में सुनील कुशवाह को गृह प्रवेश कराया गया सुनील कुशवाहा का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना है सांची विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही ।

विकास यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी द्वारा ग्राम कढ़ैया में 365.73 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 2.77 किमी लंबे दीवानगंज बरजोरपुर मार्ग से कढ़ैया सीसी मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास, भूमिपूजन किया गया। ग्राम नीनोद के लिए 6 लाख 47 हजार से खेल मैदान तैयार किया जाएगा साथ ग्राम नीनोद मैं उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।