Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फटेहाल घूमने वाले लड़के अचानक हुए रईस, व्‍यापारी से सात लाख की लूट का पर्दाफाश

33

भोपाल। एक-एक पैसे को तरसने वाले लड़कों का समूह अचानक से रईस हो गया था। शोरूम से चार नई बाइक खरीदी गईं। ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल फोन सभी के पास आ गए थे। चाय के लिए मोहताज घूमने वाले महंगे बार में हजारों रुपये उड़ाने लगे। खबरी के जरिए रईसी का किस्सा क्राइम ब्रांच तक जा पहुंचा। इसके साथ ही बैरागढ़ के व्यापारी से सात लाख रुपये और स्कूटर लूटने के मामले का पदार्फाश हो गया। पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लूट के रुपयों से खरीदा चार लाख का माल बरामद कर लिया है। गिरोह के लोग वारदात के लिए छह माह से व्यापारी की निगरानी कर रहे थे।

एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र चौहान ने बताया कि बैरागढ़ निवासी 53 वर्षीय दौलत पारवानी की अयोध्या बायपास रोड पर एमपी आनलाइन की दुकान है। इसके अलावा वह व्यापारियों के लिए कलेक्शन का काम भी करता है। 24 जनवरी की शाम को उसने शहर में कई स्थानों से रुपये इकट्ठा कर बैग में रखे थे। बैग को उसके अपनी स्कूटर की डिक्की में रखा था। रात को वह वापस घर लौट रहा था। रात सवा नौ बजे वह होटल गोल्डन विलेज के सामने से गुजर रहा था, तभी पीछे से बाइक से आ रहे तीन लड़कों में से एक ने दौलत के हाथ में डंडा मार दिया था। दौलत के सड़क पर गिरते ही बदमाशों में से एक उसकी स्कूटर लेकर भाग गए थे। दौलत ने पुलिस को बताया था कि बैग में सात लाख रुपये रखे हुए थे। बैरागढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर लूट का केस दर्ज किया था।

हाल ही में पुलिस को पता चला कि फटेहाल जीवन जी रहे पांच-छह लड़कों का समूह इन दिनों अचानक संपन्न हो गया है। वे लोग हजारों रुपये की फिजूलखर्ची भी कर रहे हैं। हाल ही में इन लोगों ने अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में डांसरों पर हजारों रुपये उड़ाए हैं। संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का पर्दफाश हो गया।

जुमेराती में बना था लूट का प्लान
आरिफ नगर निवासी 18 वर्षीय लईक, जुमेराती में अलीम कैंची वाले की दुकान पर काम करता है। वह जानता था कि दौलत पारवानी रोजाना लाखों रुपये लेकर जाता है। उसने नवाब कालोनी निवासी 19 वर्षीय अल्ताफ को इस बात की जानकारी दी थी। अल्ताफ ने मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय जावेद और अन्नू नगर में रहने वाले 20 वर्षीय समीर और 18 वर्षीय अदनान के अलावा एक नाबालिग दोस्त को भी काम के लिए तैयार कर लिया। सभी ने दौलत पर निगरानी रखना शुरू कर दी थी। 24 जनवरी को जावेद, अदनान और अल्ताफ ने जुमेराती से दौलत पारवानी का पीछा किया था। वारदात को अंजाम देकर जावेद बाइक से फरार हो गया था, जबकि अदनान और अल्ताफ स्कूटर लेकर गांधी नगर स्थित अब्बास नगर पहुंचे थे। वहां डिक्की से रुपयों से भरा बैग निकालकर स्कूटर लावारिस छोड़कर भाग गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811