Let’s travel together.

इंदौर के खजराना क्षेत्र में 3 मंजिला मकान में सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने दी दबिश, पौने 12 लाख रुपए जब्त…

0 78

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ा जुआ पकड़ा है। जिस में लाखों रुपए बरामद किए हैं वहीं 5 सटोरियों को भी पकड़ा है पूरा मामला खजराना क्षेत्र का है। आपको बता दें डीसीपी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की खजराना क्षेत्र में बड़े स्तर पर सट्टा संचालित किया जा रहा है, जिस पर से डीसीपी ने दूसरे दो थानों की टीम बनाई जिस में परदेशीपुरा और एमआईजी पुलिस ने मिलकर दबिश दी।

मोके पर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड मोबाइल और 11 लाख रुपये से अधिक जब्त किए हैं। वहीं सट्टा संचालक सलीम और आलम के साथ 4 अन्य सटोरियों को पकड़ा है। खजराना पुलिस ने सभी को सट्टा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलीम मंसूरी द्वारा खजराना थाने के पुलिस कर्मियों से साठगांठ कर सट्टा का अड्डा चलाया जा रहा था।

खजराना थाने के स्टाफ को जानकारी दिए बिना एसीपी विजय नगर कृष्ण लाल चंदानी और एसीपी परदेसीपुरा नरेंद्र सिंह रावत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आपको बता दें कि तीनों मंजिल पर सट्टा खेलने के लिए अलग-अलग कमरा मौजूद थे , कुछ समय पहले ही थाना प्रभारियों की बैठक में डीसीपी विश्वकर्मा ने सट्टे को लेकर थाना प्रभारियों को चेतावनी दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811