Let’s travel together.

किसानों से खरीदी धान का लंबित भुगतान तत्काल किया जाए

29

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धान उपार्जन के लिए निर्धारित अवधि में जो किसान धान नहीं दे पाए हैं, उन शेष रहे किसानों से धान खरीदी जाए। धान उपार्जन में जिन कृषकों का भुगतान लंबित है, उनका त्वरित भुगतान सुनिश्चित करें तथा धान खरीदी में अनियमितता करने वाली सेवा सहकारी समितियों और स्व-सहायता समूहों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री चौहान खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के उपार्जन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, आयुक्त सहकारिता आलोक सिंह संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति दीपक सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जानकारी दी गई कि 6 लाख 46 हजार 279 कृषकों से 9 हजार 427 करोड़ 60 लाख रूपए की धान खरीदी गई, जिसमें से 10 हजार 319 कृषकों को 214 करोड़ 20 लाख रूपए का भुगतान प्रक्रिया में है। प्रदेश में 1542 उपार्जन केन्द्र हैं, जिनमें से 1183 सहकारी समितियाँ, 328 स्व-सहायता समूह और 31 एफ.पी.ओ/एफ.पी.सी. हैं। धान उपार्जन में अनियमितता के लिए 11 संस्थाओं पर एफ.आई.आर दर्ज की गई है। किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में सत्यापन के बाद धान उपार्जन का भुगतान किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज में पिछले छेह दिनों से पेयजल को लेकर हाहाकार,नगरपालिका परिषद की उदासीनता और प्रशासन की लापरवाही बनी जलसंकट का कारण     |     उत्कृष्ट विद्यालय का खेल मैदान बचाने के लिए एसडीएम को फिर दिया गया ज्ञापन     |     लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियां शुरू, मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण     |     खबर का असर:: चिकलोद रेंज के मोजामपुरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला     |     जयप्रकाश चिकित्सालय में चल रहे ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक अठारह सौ से अधिक लोगों की हुई जांच     |     गांधी भवन में  कला शिविर इंटर्नशिप कार्यशाला सातवां दिन,कला व बौद्धिक सत्र में कार्यशालाओ में बच्चो ने लिया भाग     |     मप्र में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, झाबुआ में सड़क पर पिघलने लगी डामर     |     चाय का नाम सुनते होता है ताजगी का अहसास, जबलपुर के यह स्थान फ्रेंड्स मीटिंग प्वाइंट बन चुके     |     नियम विरुद्ध कॉलोनी काटी तो होगी जेल, कॉलोनाइजर की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज     |     मोजमपुरा की वन भूमि पर अवेध निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811