Let’s travel together.

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

0 109

श्याम नाइक बड़वानी

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर के अवसर पर शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य डॉ एन एल गुप्ता द्वारा किया गया। इन कार्यक्रमों में  निम्नलिखित गतिविधियां प्रमुख रही।

NSS के विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण नाटक का मंचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों तथा जनमानस को ग्रामीण क्षेत्रों/ शहरी क्षेत्रों में विद्युत ऊर्जा के संरक्षण का संदेश दिया गया तथा बताया गया, कि किस प्रकार से व्यर्थ जाने वाली विदयुत ऊर्जा को बचा कर उपयोगी कार्यों में प्रयोग किया जा सकता है।  नाटक का निर्देशन डॉ रंजीत मेवाड़े तथा डॉ राजमल राव ने किया तथा मुख्य भूमिकाएँ अजय पाटीदार, हरीश चौहान, गंगाराम जाधव तथा बादल गिरासे द्वारा निभाई गयीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एल गुप्ता द्वारा इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण ऑनलाइन क्विज का शुभारंभ किया गया । यंह क्विज विद्यार्थियों के लिए आगामी 1 सप्ताह तक खुला रहेगा । ऊर्जा संरक्षण समिति के संयोजक डॉ श्याम नाईक तथा डॉ पंकज पटेल ने विद्यार्थियों को ऊषा एप का महत्व समझाया तथा बताया कि इसमें पंजीयन तथा

प्रमाणीकरण किस प्रकार से किया जा सकता है।  यह एप सभी विद्यार्थी और सभी नागरिकों के लिए खुला है वे इसे देखकर ऊर्जा बचत करना सीख सकते हैं । एप को पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक सर्टिफिकेट दिया जायेगा। विद्यार्थियों को इसके पंजीयन तथा प्रमाणीकरण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आभार डॉ बलराम बघेल ने व्यक्त किया । इस अवसर पर ला कालेज के प्राचार्य डॉ अरविंद सोनी, महाविद्यालय के डॉक्टर के एस बघेल, डॉ रूपसिंह मुजाल्दा तथा अन्य प्राध्यापकगण, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी     |     साइकिलें मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित, किसानों को 31 जुलाई से पहले बीमा कराने के लिए किया प्रेरित     |     भोपाल से रायसेन तक गूंजा जन्मोत्सव का उल्लास     |     गिदगढ़ में 3 महीने से जला ट्रांसफार्मर, ठप पड़ी नल-जल योजना; पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण     |     प्रसूता की मौत से दुखी शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से जताई नाराजगी     |     कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811