Let’s travel together.

शादी के बंधन में बंधने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्राशी रावत

83

शादीयों का सीजन है…..हम सभी के घरों में किसी न किसी की शादी हो ही रही है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। सिनेमा जगत से भी आए दिन किसी न किसी अभिनेता और अभिनेत्री की शादी की खबरें आ रही हैं। कोई अपने नए सफर की शुरुआत कर चुका है, तो कोई जल्द ही यह जन्म-जन्म का रिश्ता जोड़ने जा रहा है। अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी के बाद जहां सबकी निगाहें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर टिकी है, वहीं बॉलीवुड की एक और हसीना के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। हम बात करे रहे हैं, ‘चक दे इंडिया’ की कोमल चौटाला यानी चित्राशी रावत की।

कब और कहां होगी शादी

‘चक दे इंडिया’ फेम एक्ट्रेस चित्राशी रावत के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। अभिनेत्री 4 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड ध्रुवआदित्य भगवानानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपके बता दे, चित्राशी और ध्रुवादित्य की मुलाकात फिल्म ‘प्रेममयी’ के सेट पर हुई थी, जिसमें उन्होंने उसके प्रेमी की भूमिका निभाई थी।  लगभग 11 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी करने जा रहे हैं।

शादी पर क्या बोलीं चित्राशी

‘फैशन’, ‘चक दे इंडिया’, ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों में भूमिका निभाने के लिए पहचानी जाने वाली चित्राशी ने अपनी शादी के बारे में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, ‘ध्रुव रायपुर (छत्तीसगढ़) से हैं और हम बिलासपुर में शादी कर रहे हैं। हमारी शादी दोपहर में होगी। एक दिन पहले हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल सेरेमनी होगी और उसी दिन हम एक-दूसरे से सगाई भी करेंगे।’ अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह धूमधाम और दिखावे को छोड़कर अपनी शादी में सादगी से रहना चाहती थीं। लेकिन वह बोलीं, ‘हम मूल रूप से देहरादून में कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। हमने सोचा था कि सिंपल शादी करेंगे, पैसे बचाएंगे और ट्रैवल करेंगे। हालांकि, हमारे परिवार जुड़ गए और बोले कि यह सब एक ही बार होता है। तो, अब हम अब ऐसे शादी कर रहे हैं।’

कौन हैं चित्राशी के होने वाले पति?

ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ चित्राशी रावत शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सवाल उठता है कि ध्रुवादित्य आखिर हैं कौन? तो आपको बता दें, ध्रुवादित्य अभिनेता हैं, जिन्होंने ‘फ्लाइट’, ‘द ग्रे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह हंगामा प्ले वेब सीरीज ‘डैमेज्ड’ में भी काम करते दिखाई दे चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811