नई दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलआईसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत शुक्रवार को कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया। अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों पर लगातार दूसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होने की बढ़ती संभावना के बीच यह नोटिस दिया गया है। इस बीच 16 विपक्षी दलों ने दिन की रणनीति बनाने के लिए संसद में खड़गे के कक्ष में एक बैठक की। अदाणी समूह के मुद्दे पर दोनों सदनों की कार्यवाही को कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों द्वारा बाधित करने की संभावना है। बैठक में कांग्रेस डीएमके तृणमूल कांग्रेस समाजवादी पार्टी आप एनसीपी भारत राष्ट्र समिति नेशनल कांफ्रेंस सीपीआई आईयूएमएल केरल कांग्रेस (जोस मणि) केरल कांग्रेस (थॉमस) और आरएसपी शामिल थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.