Let’s travel together.

रतलाम की भव्यता गांधी ने ली दीक्षा, बड़े भाई भी बन चुके हैं जैन मुनि

86

रतलाम। रतलाम की मुमुक्षु भव्यता गांधी गुरुवार को दाहोद में साध्वीश्री भव्यता बन गईं। मुमुक्षु को विधिपूर्वक दीक्षा अंगीकार करवाकर रजोहरण प्रदान करते हुए आचार्य उमेशमुनिजी के सुशिष्य, धर्मदास गणनायक प्रवर्तक जिनेंद्रमुनि ने कहा कि यह कर्म रज को दूर करने वाला धर्म ध्वज हैं। संयम का दृढ़ता से पालन करना और आप भी गुणों के पात्र बनना।दीक्षा महोत्सव का प्रारंभ नवकार महामंत्र से हुआ। अणुवत्स संयतमुनि, संघहित चिंतक तत्वज्ञ धर्मेंद्रमुनि, रोचक वक्ता संदीपमुनि आदि ठाणा 17, साध्वी मधुबाला, मुक्तिप्रभा, प्रेमलता, संयमप्रभा, पुण्यशीला, अनुपमशीला आदि ठाणा 28 सहित 45 चारित्र आत्माओं का सान्निध्य मिला। श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ रतलाम के अध्यक्ष अशोक चतुर व प्रचार सचिव ललित कोठारी ने बताया कि रतलाम श्रीसंघ सहित जिलेभर के श्रीसंघ से भी बड़ी संख्या में श्रावक–श्राविकाएं व बच्चे दीक्षा महोत्सव में शामिल होने गुजरात के दाहोद पहुंचे। प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी का 36वां दीक्षा दिवस भी था।

वर्षीदान लेने की होड़ मची

तीन दिवसीय दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिन केसर, संयम की हल्दी, संयम की मेहंदी, चौबीसी स्तुति, भक्ति संध्या व अन्य प्रस्तुति हुई। दूसरे दिन संयम का चाक के बाद शोभायात्रा व वर्षीदान यात्रा निकाली गई। मुमुक्षु के हाथों से वर्षीदान लेने की होड़ देखने को मिली।

बड़ी दीक्षा लीमखेड़ा में होगी

प्रवर्तकश्री ने नवदीक्षिता साध्वी भव्यता की बड़ी दीक्षा छह फरवरी को गुजरात के लीमखेड़ा में करने की घोषणा की।

बीबीए तक शिक्षित

व्यवसायी नरेंद्र गांधी व गृहिणी सपना गांधी की पुत्री मुमुक्षु भव्यता ने बीबीए तक शिक्षा ग्रहण की है। परिवार में बड़े भाई दीक्षा ग्रहण कर सुहास मुनि बने हैं। बहन ईशा का विवाह हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811