Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विश्व चैंपियन भोपाल की बेटी सौम्या आज लौटेगी, जोरदार स्वागत की तैयारी

28

भोपाल। भारत को अंडर -19 विश्वकप में यादगार जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सौम्या तिवारी गुरूवार को वापस भोपाल आ रही है। भोपाल में जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। विश्वकप जीतने के बाद बुधवार को पूरी विजेता टीम का अहमदाबाद में सम्मान किया गया था। जानकारी के अनुसार सौम्या दोपहर तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई अौर मुंबई से रात नौ बजे बजे भोपाल पहूंचेगी। राजधानी के रचना नगर की रहने वाली सौम्या ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्वकप में अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से भारतीय टीम को संकट से निकाला और भारत को विश्व चैंपियन बनाने में विशेष भूमिका निभाई थी। फाइनल मुकाबले में सौम्या ने विजयी शाट लगाया था। हरफनमौला सौम्या ने टीम मैनेजमेंट की बात मानते हुए सिर्फ बल्लेबाजी पर ही पूरा ध्यान दिया था। सौम्या ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ही कहा था कि हमारी टीम मजबूत है, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करूंगी।

12 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और 14 में साबित कर दिया था भारत के लिए खेलेगी

अरेरा क्रिकेट अकादमी इस हाेनहार क्रिकेटर ने 12 साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था, मैदान में उसकी सक्रियता को देखकर कोच व सीनियर खिलाडि़यों ने दावा करना शुरू कर दिया था कि सौम्या एक दिन भारत के लिए खेलेगी उस समय वह महज 14 साल की थी और स्कूल खेलों में बल्ले और गेंद से धूम मचा रही थी। इतनी छोटी उम्र उसने भोपाल की अंडर 14, 17 व 19 टीम में जगह बना ली थी, 16 साल की उम्र में वह भोपाल डिवीजन और मध्य प्रदेश की सभी टीमों का प्रतिनिधित्व में कर चुकी थी। 17 वर्ष होने पर बीसीसीआई की अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में खेली और भारत की अंडर 19 टीम की सदस्य बनी और अब विश्व चैंपियन की बन गई है।

देश की सीनियर टीम में विराट की तरह खेलना चाहती हूं

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली सौम्या तिवारी के आदर्श है, विराट जिस तरह खेलते है, मैदान में व्यवहार करते है, फिटनेस को लेकर सजग है, उसी तरह सौम्या भी करना चाहती है। सौम्या ने कहा कि मेरा लक्ष्य भारत की सीनियर टीम में जगह बनाना और विराट कोहली की तरह भरोसेमंद खिलाड़ी बनना चाहती हूं। सौम्या ने अपने पूरे कमरे में विराट कोहली के फोटो लगाकर रखे है। सौम्या ने कहा अभी तक विराट सर से मुलाकात नहीं हुई है, उम्मीद है जल्दी मुलाकात हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811