इंदौर । महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है, जिससे उसने मंदिर में प्रेम विवाह किया है। महिला का आरोप है कि पति 10 हजार रुपये महीना और न देने पर बेटा ले जाने की धौंस देता था। महिला ने महीनों तक स्थिति संभाली लेकिन पति के न समझने पर शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया।टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक गीता अपार्टमेंट कैलाश पार्क कालोनी निवासी 39 वर्षीय पूजा पारेख की फरवरी 2008 में तानाजी नगर नंदीग्राम सोसायटी नांदेड़ (महाराष्ट्र) निवासी प्रीतीश पारेख के साथ हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और उन्होंने मंदिर में शादी की थी। हालांकि शादी में दोनों पक्षों से स्वजन और रिश्तेदार शामिल हुए। पूजा की तरफ से स्वजन ने दोपहिया वाहन, सोना-चांदी के आभूषण और नकदी रुपये भी दिए। दोनों का एक बेटा हुआ जो आठ साल का हो चुका है। पूजा का आरोप है कि दो साल बाद प्रीतीश का व्यवहार बदल गया। दहेज कम लाने का बोलकर ताने देने लगा।काम पर जाने का बोलता और शराब पीकर घर आने लगा। महिला घर चलाने के लिए नौकरी करने लगी। उससे प्रीतीश ने कहा कि हर महीने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया कर वरना छोड़ दूंगा और बेटा मेरे साथ रहेगा। पूजा परेशान होकर मायके आ गई और थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रीतेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.