पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह ने की 108 मुनि श्री सुधासागर महराज की अगवानी
बाड़ी से प्रकाश जैन
पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधासागर जी महाराज का बिहार बीनागंज से सम्भवता सिरोंज की ओर चल रहा है। इस दरमियान महान तपस्वी 108 श्री सुधासागर जी महाराज का मंगल प्रवेश राधौगढ़ विधानसभा के ग्राम जामनेर में मंगलबार की सुबह हुआ, मुनि श्री की अगवानी राधौगढ़ विधानसभा के विधायक बा पूर्व नगरीय निकाय मंत्री जयबर्धन सिंह बाबा साहब एबं ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक कराई गई अगवानी में अतिशय क्षेत्र बाड़ी जिला रायसेन की जैन समाज के युवाओं ने भी मुनि श्री का आशिर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ उठाया। ज्ञात हो दमोह जिले के सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में इस युग के महावीर जैन समाज के राजहंस आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज सहित सेंकणों पिच्छीया विराजित हैं जिनके सानिध्य में सम्भवता फरबरी माह में महामहोत्सव होने जा रहा है ,मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के बिहार को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ओर सुधासागर जी महाराज का भरत मिलाब होने जा रहा है जिसे देखने के लिए लाखों भक्त पलकें बिछाए बैठे हैं।बहिं मुनि श्री की अगवानी कर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह मेरा एबं मेरी विधानसभा की जनता का सौभाग्य है जो ऐसे महान संत के पावन चरण हमारी विधानसभा में पड़े तथा हम सभी को उनके दर्शन लाभ मिले।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।