Let’s travel together.

तहसील अधिवक्ता संघ पिपरिया ने मुख्य न्यायाधीश जबलपुर के नाम सौपा ज्ञापन

0 121

 

मिथलेश मेहरा

पिपरिया-28 जनवरी को तहसील अधिवक्ता संघ पिपरिया के द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश जबलपुर के नाम द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया ।जिसमे अधिवक्ता संघ ने मांग की है की उच्च न्यायालय जबलपुर मध्य प्रदेश के विचारण न्यायालय में 100 चिन्हित प्रकरण में प्रत्येक 25 प्रकरणों को शीघ्र किए जाने के निर्देश को पुनः विचार का निर्देश वापस लिए जाने के संदर्भ में तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा दिनांक 28 एक 2023 को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे वंही ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार विचारों में लंबित 25 एवं आपराधिक प्रकरणों के निराकरण के निर्देश जारी किए गए हैं जिससे पक्षकारों को उचित एवं सही न्याय मिलने में असुविधा हो रही है क्योंकि न्यायाधीश गणों को माननीय महोदय के दिशा निर्देशों के पालन में निराकरण करना होता है जिससे पक्षकार अपना पक्ष नहीं रख पाते हैं दिन प्रतिदिन सुनवाई होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से पक्षकारों के आने जाने में अत्यंत असुविधा हो रही है उपरोक्त प्रकार के निर्देशों के कारण अधिवक्ता का भी समुचित रूप से अपना पक्ष न्यायालय के सामने नहीं रख पा रहे प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के दबाव में अधिवक्ताओ के ऊपर मानसिक एवं शारीरिक दबाव पड़ रहा है जिससे अधिवक्ताओ स्वास्थ्य पर गंभीर विपरीत परिणाम सामने आ रहे हैं निर्देशों के कारण न्यायाधीश लंबित अन्य मामलों में नियमित रूप से सुनवाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे पक्षकारों को अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अतः मुख्य न्यायाधीश जबलपुर से निवेदन किया गया है कि उपरोक्त तथ्यों पर सहानुभूति पूर्वक दिशा निर्देश जारी किए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811