Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज डेट में हुए बदलाव

26

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बड़ी बेकरारी के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मगर, फैंस का इंतजार फिलहाल लंबा हो गया, क्योंकि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। दरअसलस, पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होगी, मगर अब आ रही जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस महत्वाकांक्षी फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते। इसलिए, उन्होंने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। कहा यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में अहम रोल करने वाले प्रमुख अभिनेताओं के व्यस्त कार्यक्रम के कारण ‘जेलर’ की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब इस फिल्म को 11 अगस्त, 2023 को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज डेट में हुए बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन, जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन टीम बहुत जल्द एक बड़े अपडेट के साथ आधिकारिक तौर पर नई रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि मेकर्स रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर का मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं। ‘जेलर’ की बात करें तो इसमें रजनीकांत को मुथुवेल पांडियन नामक जेल अधिकारी उर्फ जेलर के रूप में दिखाया गया है। यह फिल्म एक डार्क कॉमिक थ्रिलर है। रजनीकांत के अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। इनके अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन भी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811