Let’s travel together.

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी

122

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और गुजरात में भाजपा की सातवीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कौतूहल और आश्चर्य की नजर से भारत की तरफ देख रही है। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जो कि दिखाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुजरात में सातवीं बार रिकॉर्ड जीत से साबित हो गया है कि जनता विकास को प्रमुखता देती है। जनता ने परिवावाद को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग मई 2022 में आयोजित कार्यसमिति में नए संकल्प के साथ आगे बढ़े थे। पहली बार कोई सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार दो तिहाई बहुमत से यूपी में  फिर सत्ता में आई है। विजेता के रूप में काम कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरह जानती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में तमाम राजनीतिक विश्लेषकों की राय को दरकिनार कर चुनाव जीता है। विजेता के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए यह भाजपा सरकार जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में गांव-गांव हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का असली मतलब बताया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो भी मानक गढ़े गए वह पूरे किए गए हैं। ये हमारा सौभाग्य है कि पीएम संसद में यूपी का प्रतिनिधित्व करते है। यूपी में असीम संभावनाएं है। मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा नेताओं को यूपी के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनाव में भाजपा का परचम फहराना है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि खतौली और मैनपुरी का परिणाम हमें और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है। भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील भाई ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यसमिति में मंच पर मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811