उज्जैन । नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बीकाम की छात्रा के साथ दो दिन पूर्व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा से उसके परिचित युवक ने फ्रीगंज स्थित कोचिंग के बाहर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे चांटा मार दिया। इसके बाद रविवार को दुर्गा प्लाजा के समीप छात्रा ने उसे चप्पल से पीट दिया। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। माधवनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि नागझिरी थाना क्षेत्र निवासी युवती निजी कालेज में बीकाम फाइनल ईयर की छात्रा है। शुक्रवार को वह फ्रीगंज स्थित कोचिंग गई थी। जहां उसका परिचित देव निवासी सेठी नगर आया और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो देव ने उसे चांटा मार दिया। इसके बाद रविवार को दुर्गा प्लाजा के समीप भी देव ने छात्रा को रोक लिया था। छात्रा ने उसे चप्पल से जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित देव के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कुछ सालों पूर्व सेठी नगर में रहती थी, उस दौरान देव से जान-पहचान हुई थी। जिसके बाद वह फोन पर बात करने लगा था। देव कई दिनों से उस किसी दूसरे लड़के से बात करने पर धमका रहा था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.