Let’s travel together.

ट्रक में बैठकर धौलपुर जा रहे परिवार पर लुढ़के टनों वजनी स्टील के रोल, दो मासूमों की मौत

135

मुरैना।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास बुधवार की शाम को एक स्टील रोल से भरे हुए ट्रक में बैठकर धौलपुर जा रहे परिवार पर रस्सी टूटने से टिन रोल आ गिरा। जिसके नीचे दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, वहीं माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में एक मासूम बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित बच गई। जेसीबी से इस स्टील रोल को हटाकर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां माता पिता का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धौलपुर निवासी शब्बीर खान उम्र 35 साल अपनी पत्नी रूकसार बानो, आठ साल की बेटी अनीषा, तीन साल की शकीना व तीन महीने की बच्ची बुसरा को लेकर ग्वालियर से ट्रक में सवार होकर धौलपुर की ओर जा रहा था। ट्रक में भारी वजनी स्टील रोल रखे हुए थे। जब ट्रक देवरी गांव के पास घरौना मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी बीच जिस रस्से से यह स्टील रोल बंधे हुए थे, वह टूट गया। जिससे यह स्टील रोल लुढ़कर पीछे ट्रक में बैठे शब्बीर व उसके परिवार पर आ गिरा। जिससे पूरा ही परिवार इस टनों बचनी रोल के नीचे दब गया। ट्रक चालक ने ट्रक रोक दिया। इसी बीच स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन स्टील रोल का वजन ज्यादा होने से परिवार को निकाल नहीं सके। जिस पर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने जेसीबी मशीन को बुलाया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद इस परिवार को बाहर निकाल लिया गया। जिस पर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां दो मासूम बच्चियों तीन साल की शकीना व तीन महीने की बच्ची बुसरा की मौत हो चुकी थी। वहीं आठ साल की बच्ची अनीषा पूरी तरह से सुरक्षित बच गई। वहीं स्टील रोल के नीचे दबने से शब्बीर व रूकसार बानो बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पैरों में गंभीर चोट आईं थी।

20 रुपये कम किराए के चक्कर में बैठ गए स्टील रोल से भरे ट्रक में

शब्बीर फेरी लगाकर गली मोहल्लों में सामान बेचने का काम करता है। बुधवार को वह अपनी बहन के घर परिवार के साथ गया था। जहां से वापस आते समय बस में धौलपुर का किराया 100 रुपये था। जिस पर उसने इस स्टील रोल से भरे हुए ट्रक को रूकवाया। जिसने 80 रुपये किराए में धौलपुर छोड़ने की बात कह दी। जिस पर शब्बीर 20 रुपये बचाने के चक्कर में इस ट्रक में पीछे सवार हो गया। इसी बीच यह हादसा हो गया। वहीं रूकसार का कहना था कि ग्वालियर में टैम्पों में उसके पैसे निकल गए। जिससे वह ट्रक में सवार हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811