Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शिवपुरी के लुकवासा में एसबीआई का एटीएम काटकर साढ़े आठ लाख चोरी

27

शिवपुरी।  शिवपुरी के बदरबास के लुकवासा में एटीएम कटर गिरोह ने एसबीआई के एटीएम को काटकर उससे साढ़े आठ लाख रुपए चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह चला, जब लोग एटीएम में पैसे निकालने के लिए आए। इसके बाद पुलिस व बैंक को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से एटीएम कटर गैंग के सदस्यों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटनाक्रम के मुताबिक बदरवास के पास लुकवासा में एसबीआई का एटीएम काटकर 8.5 लाख रुपए चोरी किए हैं। एटीएम मशीन के नीचे के हिस्से को काटकर कैश ट्रे निकाल ली गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में आरोपितों को तलाश रही है। अभी चोरी के समय का पता नहीं चल सका है। लुकवासा फोरलेन पर स्थित है। जिस सफाई से एटीएम काटा गया है उससे लग रहा है ये किसी आदतन अपराधी का काम है। करीब एक साल पहले भी इसी तरह 42 लाख रुपए की चोरी एसबीआई के एटीएम से की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811