बड़वानी। बुधवार को शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बडवानी के भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा “नैनो टेक्नोलॉजी- एक नया दृष्टिकोण” विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया| बेबिनार में वर्त्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में नैनो की टेक्नोलॉजी की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर चर्चा हुई। वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, प्राध्यापक, IPS एकेडमी, इंदौर थे I डॉ. त्रिपाठी ने वर्तमान समय में नैनो टेक्नोलॉजी की आवश्यकता को समझाया I उन्होंने बताया कि, वर्तमान युग नैनो टेक्नोलॉजी का युग हैं। वैसे तो नैनो टेक्नोलॉजी बहुत पहले से ही हमारे बीच उपस्थित है लेकिन जानकारी के अभाव में हम अब तक इससे अनभिज्ञ थे। उन्होंने नैनो टेक्नोलॉजी का दैनिक जीवन में उदाहरण देते हुए बताया कि कमल की फुल पर नैनो कणों की महीन परत होती हैं जिससे पानी उसकी पत्तियों पर नहीं टिक पता हैं, मोर के पंखो का चटक रंग भी नैनो कणों की उपस्थिति के कारण ही दिखाई देता हैंI वेबीनार में अध्यक्षीय उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एल. गुप्ता ने दिया I विभागाध्यक्ष तथा बेबीनार के संयोजक डॉ. श्याम नाईक ने बताया कि, वेबीनार स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थीयों, रिसर्च स्कालर तथा फैकल्टी के लिए अत्यंत उपयोगी था I कार्यक्रम का संचालन प्रो.कपिल अहीरे ने किया I वेबीनार में प्रो.रेवल सिंह खरत, प्रो.अर्पिता पटेल, प्रो.सपना तिवारी, प्रो.निकिता कर्मा, प्रो. प्रभव दुबे, श्री दिनेश नरगावे, श्री देवकृष्ण कोचे एवं श्री विजय सोराडा सहित 250 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे I
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।