Let’s travel together.

ग्राम ऐरन में नाली नहीं होने से सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, 7 गांव के लोग हो रहे परेशान

0 606

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सांची जनपद से चार किलोमीटर दूर ग्राम ऐरन में नाली नहीं होने से पूरे गांव का पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। जिसकी वजह से यहां से निकलने वाले वाहनों से गंदा पानी उचक कर ग्रामीणों के ऊपर आता है। वहीं स्कूल के बच्चों के भी कपड़े गंदे हो जाते हैं। इस मार्ग पर लगभग 7 गांव हैं जिसमें ऐरन, मरमटा, बांसखेड़ा व सूखाकरार आदि गांव का यह मुख्य मार्ग है। यहां से निकलने वाले लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। और कई बार यहां पर बाइक चालक गिरकर भी घायल हो जाते हैं।

स्थानीय ग्रामीण अशोक, धन सिंह, भगवान सिंह, मूरत सिंह और श्यामलाल का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार की गई है। मगर सांची जनपद के ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा 7 गांव के सैंकड़ों लोगों को उठाना पड़ रहा है। अगर शीघ्र ही सुनवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811