उन पांचों के आगे नेम प्लेट रखी हुई थी जिस पर टेबल ऑफ एक्स-बॉयफ्रेंड लिखा था। वे शांतिपूर्वक एक साथ बैठे थे लेकिन थोड़े असहज लग रहे थे। टेबल पर उनके साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं। तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने इस अब तक का सबसे अजीब भोज करार दिया है। एक यूजर ने लिखा अपनी शादी के भोज में पूर्व-प्रेमियों को आमंत्रित करना हिम्मत का काम है। इससे रिश्ते बिगड़ भी सकते थे। दूसरे यूजर ने कहा दुल्हन आखिर साबित क्या करना चाहती थी। एक अन्य यूजर ने सवालिया लहजे में पूछा दूल्हे का क्या रिएक्शन रहा होगा?