Let’s travel together.

ट्रेन के गेट पर खड़ी थी युवती, अचानक चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत

0 286

उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन पर जलेश्वर जिला एटा यूपी जा रही थी युवती
-परिजन भी थे साथ

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

शुक्रवार शाम एक युवती ट्रेन से नीचे गिर गई जिस कारण उसकी मौत हो गई।दीवानगंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जलेश्वर निवासी श्याम बाबू शर्मा और परिजन उज्जैन आए हुए थे उज्जैन से सभी लोग ट्रेन से अपने घर जलेश्वर जिला एटा यूपी वापस जा रहे थे शुक्रवार शाम 6 बजे के लगभग डालमा शर्मा पिता श्याम बाबू शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी जलेश्वर जिला एटा की रहने वाली युवती ट्रेन की बोगी के गेट पर जाकर खड़ी हो गई जैसे ही ट्रेन में सेमरा गौशाला के पास पहुंची ट्रेन से डालमा शर्मा नीचे गिर गई जिस कारण उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजन को पता ही नहीं चला कि डालमा शर्मा ट्रेन से नीचे गिर गई और ना किसी ने बताया कि कोई ट्रेन से गिरा है जब डालमा कुछ देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने ट्रेन की बोगी में इधर उधर जाकर देखा मगर डालमा का कहीं पता नहीं चला दीवानगंज पुलिस को जैसे ही घटना थी सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गई थी शनिवार सुबह शव को दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया परिजन शव लेकर अपने घर वापस चले गए पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811