Let’s travel together.

टीना और शालीन की मम्मियों ने एक साथ घर में की एंट्री 

62

Bigg Boss 16:  बिग बॉस 16 के घर में इन दिनों फैमिली स्पेशल वीक चल रहा है। इस बहाने शो के कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका मिल रहा है। अब तक शो में साजिद खान की बहन फराह खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे की मां, प्रियंका चाहर चौधरी के भाई शिरकत कर चुके हैं। परिवार वालों को कई महीने बाद देखकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा करने वाले बिग बॉस के कंटेस्टेंट बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं, लेकिन जल्द घर का माहौल गर्म होने वाला हैं क्योंकि आने वाले एपिसोड में एक साथ टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां एंट्री करने वाली हैं, जिनकी पहले भी जमकर तू-तू-मैं-मैं हो चुकी है।

मां को देख इमोशनल हुईं टीना

बिग बॉस 16 के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। फोटो में टीना की मां घर में आते हुए दिख रही हैं। गार्डन एरिया में बैठी टीना को देखते ही उनकी मां इमोशनल हो गईं और बेटी को गले लगाकर रोने लगी और कहा- “तुमने मुझे बहुत गर्व महसूस करवाया है, जो काम 10 लड़के नहीं कर पाए वो तुमने अकेले कर दिया।”  बेटी के अलावा उन्होंने प्रियंका को भी गले लगाया और कहा- “ऐसे ही उसकी दोस्त बनी रहना।”

घर में कोई तमाशा मत करना

टीना मां के साथ गार्डन एरिया में बैठी होती और बाकी सभी घरवाले फ्रीज होते हैं। इस बीच टीना मां को नसीहत देते हुए कहती हैं, “मैं नहीं चाहती कि घर में कोई तमाशा हो।” जवाब में उनकी मां कहती हैं-  “तमाशा की टेंशन नहीं लेने का। मैं तेरी मां हूं। तू मेरी बेटी है, मेरी मां नहीं।” बाद में टीना मां से अकेले में बात करती हैं और शालीन के बारे में उनसे पूछती हैं कि क्या वो सच में उनसे प्यार करते हैं? इस पर मधुमिता दत्ता तुरंत कहती हैं- “नहीं, नहीं। कोई प्यार-व्यार नहीं है।”

शालीन की मां भी पहुंची घर

टीना की मां के साथ शालीन की मां ने भी घर में एंट्री की। दोनों को एक साथ देखकर सभी घरवालों को लगा कि कही घर का माहौल गर्म न हो जाए। शालीन की मां ने बेटे से मिलने के बाद सुंबुल को भी गले लगाया। वहीं, टीना ने शालीन की मां के पैर छुए। उन्होंने टीना से कहा, “तुम्हारी आंखें इतना बोलती है, कोशिश करना कभी गलत न बोले।”

शालीन को मां ने दिया रियलिटी चेक

शालीन की मां ने बेटे को बाहर दिख रहे उनकी इमेज के बारे में बताया और उन्हें एक रियलिटी चेक दिया। शालीन की मां ने उनसे कहा कि बाहर वो बहुत बेकार लग रहे हैं और उनकी इमेज खराब हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811