Let’s travel together.

बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

0 117

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एकाडमी द्वारा स्वामी विवेकानंद टाफी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बुधवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ! जिसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक विनोद जैन व सचिव जितेन्द्र मैना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद स्र्पोटस एकाडमी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया! बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में इशिता पाल, परी राजपूत, अमृता राजपूत इंग्लिश फाउंडेशन स्कूल, वैशाली नरवार सी ए सी एल आर एस स्कूल, शिवानी यादव, रोशनी पटेल शासकीय कन्या उमावि, सरिता मेहरा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला विनीता कुशवाहा ओरिएंटल पब्लिक स्कूल आदि ने अगले दौर में प्रवेश किया ! वहीं बालक वर्ग में मनीष ठाकुर अंश राय हर्षित सैलारे सीएल आर्य स्कूल, अभिनव प्रशांत नमन सिंह गौर कार्मेल कान्वेंट, विनय कुशवाहा ओरिएंटल स्कूल, रितेश तिवारी विवेक जागृति स्कूल, प्रदीप पंडोले शासकीय बालक उमावि, नितेश वर्मा सीएल आर्य पब्लिक स्कूल राधापुरम, अगले दौर में प्रवेश किया शिक्षक वर्ग मे अशीष शाक्य ओरिएंटल स्कूल, निशांत चौहान सेक्ट कॉलेज, शुभम राजपूत राजा भोज कॉलेज, रवि राज शर्मा बीएसएस कॉलेज, संस्कार जैन आरकेडीएफ कॉलेज, प्रदीप मिश्रा सीएल आर्य स्कूल, रमेश विश्वकर्मा ग्रेफाइट स्कूल, शेख अफसर एचईजी ने अगले दौर में प्रवेश किया है ! इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ एकेडमी के संस्थापक जीवन सिंह पाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सदस्य अरविंद चौहान, जिला महामंत्री संतोष लोधी, मोर्चा के जिला महामंत्री सलमान अली, मंडल अध्यक्ष नफीस अली, आकाश बारस्कर आदि ने किया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811