Let’s travel together.

शहर के तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

0 73

1000 से अधिक छात्र छात्राओं को दी गईं यातायात नियमों की जानकारी
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है जिसके तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में जाकर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है।

इसी क्रम में आज दिनांक 9 जनवरी 2023 को शहर के *स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल (लगभग 200 छात्र छात्रा) मायाराम सुरजन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल चौबे कॉलोनी (लगभग 600 छात्र छात्रा) एवं पंडित राम सहाय मिश्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महोबा बाजार रायपुर (लगभग 100 छात्र छात्रा)* में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें *उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह* द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई साथ ही नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने एवं अपने पालकों को भी नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने निर्देशित किया गया।

बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु लगातार शैक्षणिक संस्थानों स्कूल कॉलेजों एवं देहात क्षेत्रों में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को यातायात नियमों के संबंध में बारीकी से जानकारी देते हुए नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। *उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज सेवी संस्था से श्रीमती बी शैलजा, श्री बी राजकुमार एवं श्रीमति रोशना डेविड द्वारा बालिका सुरक्षा व सायबर सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811