Let’s travel together.

पढ़ाई पर भी शीतलहर का असर, दिल्ली में सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद

124

देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रेल, बस से लेकर हवाई सेवाओं पर भी कोहरे और ठंड का असर पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार शीतलहर को देखते हुए ने 15 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार, दिल्ली में चल रही शीतलहर के मद्देनजर दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी 2023 तक बंद रहने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली में रविवार सुबह भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो साल में राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते लोधी रोड, आयानगर, रिज और जाफरपुर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811