Let’s travel together.

जब तक निवेशकों को भरोसा नहीं होगा इन्वेस्टर समिट सिर्फ दिखावा साबित होगी : कमलनाथ

0 163

कांग्रेस सरकार बनते ही माझी समाज की समस्याओं को दूर किया जाएगा: कमलनाथ

विधायक हीरालाल अलावा के नेतृत्व में माझी समाज के प्रतिनिधियों ने की कमलनाथ से मुलाकात

माझी समाज ने कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दिया अपना पूरा समर्थन

भोपाल। मैं काम करता हूं, दिखावा नहीं। इंदौर में समिट हो रही है लेकिन इससे प्रदेश को लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रयास किया था कि हमारे प्रदेश पर पूरे देश और निवेशकों का विश्वास बने। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने अपने आवास पर माझी समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
श्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे माझी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें समाज का प्रमाण पत्र मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान जरूरी है, इसका निराकरण होना चाहिए लेकिन सिर्फ प्रमाण पत्र मिलना ही काफी नहीं है। समाजजनों को यह पता होना चाहिए कि इस प्रमाण पत्र का सही उपयोग क्या है। क्योंकि सामाजिक न्याय हमारे देश की संस्कृति है। हम समाज को उसके अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। मैं माझी समाज के सदस्यों से कहना चाहता हूं कि आप समाज के प्रतिनिधि हैं, नेता हैं, क्योंकि आप अनुभवी हैं। उन्होंने समाजजनों को आ रही सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास की बात भी कही।
रविवार को विधायक हीरा अलावा के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए माझी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी से मुलाकात की। चर्चा के दौरान माझी समाज के शालीग्राम वर्मा ने कहा कि पूरा माझी समाज गांव-गांव और घर-घर तक जाकर यह बताएगा कि माननीय कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी समाज की हितैषी है। बीजेपी ने हमारा हक छीना है। हमारा अधिकार छीना है। सरकार नहीं चाहती कि हमारे प्रमाण पत्र बनें। विधायक हीरा अलावा ने कहा कि माझी समाज नदी-तालाबों के अधिकारों से वंचित है। उनके हक को छीनकर बीजेपी सरकार ने इन्हें ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। हम भाजपा के खिलाफ और माननीय कमलनाथ जी के समर्थन में सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगें। आईटी सेल के जनरल सेक्रेट्री रविश जादम ने कहा कि माननीय कमलनाथ जी पर पूरे माझी समाज को विश्वास है। वे हमारे समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं और करेंगे। त्यौथर रीवा से आईं समाज की गीता माझी ने कहा कि समाजजनों को अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी भटकना पड़ता है। सरकार ने माझी समाज का हक भी छीना है और उन्हें भटकता छोड़ दिया है। हम कमलनाथ जी के साथ हैं। इस दौरान ग्वालियर से आए प्रीतम माझी, इंदौर से आए मनोज सांवलिया सहित प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में माझी समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी माझी समाजजनों ने कहा कि हम सब कमलनाथ जी के साथ हैं, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए माझी समाज पूरा सहयोग करेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811