Let’s travel together.

एक फरवरी से घर-घर चलें अभियान को लेकर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस की हुई बैठक

0 239

रायसेन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का घर-घर चलें कार्यक्रम एक फरवरी से जिले भर में प्रारंभ किया जा रहा है । इस अभियान को लेकर शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रायसेन ने जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम रखा । इस बैठक में उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ताओं की ऊर्जा एवं मेहनत का ही परिणाम है कि मैं विधायक बन पाया । प्रदेश में हमारी सरकार भी बनी और डेढ़ साल तक चली भी, लेकिन कुछ साथियों की दगाबाजी के कारण हमें सत्ता से दूर होना पड़ा । अब हमें दोगुनी ऊर्जा के साथ घर चलें, घर घर चलें कार्यक्रम के तहत जनता पार्टी की गलतनीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। कांग्रेस सरकार र ने मात्र पंद्रह महीने के अल्प समय में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत काम किया है।

श्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया। वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का काम किया, पूरे प्रदेश में गोशाला बनाने का काम किया। उन्हें जनता के सामने लाना है । श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गलत नीतियों और धर्म का सहारा लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम करती है । ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि एक फरवरी से घर चलें घर-घर चलें कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पहुंचेंगे और कांग्रेस की नीतियों से लोगों को परिचित कराएंगे।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे सपने दिखाकर लोगों को ठगने का काम कर रही है। न तो रोजगार दिया और न ही शिक्षित बेरोजगारों के लिए मिली। भाजपा ने झूठ का पुलिंदा खड़ा कर लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य किया गया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का काम ये लोग करते हैं। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि घर चलें घर घर चलें कार्यक्रम में हमें प्रत्येक नागरिक के घर घर तक पहुंच कर कांग्रेस की अच्छी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का काम करना है वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत कराना है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस कार्यक्रम में अपना सहयोग कर घर घर तक कांग्रेस की अच्छी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का काम करना है। इस अवसर पर डॉ जीसी गौतम, मसर्रत बेग एडवोकेट, नारायण सिंह ठाकुर महामंत्री, मजहर कबीर संदीप मालवीय, प्रभात चावल अरविंद शर्मा, रेहान खान एडवोकेट, जावेद अहमद, मुकेश शाक्य एडवोकेट, इमरान खान, अनीस खान, अकील इंडियन, आरिफ कमर, असलम खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, राजेश अहिरवार, मलखान सिंह रावत, राजु माहेश्वरी, उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811