अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। शाहीबाग इलाके में स्थित एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई है। इमारत में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घर की खिड़कियों से लोग जान बचाने की गुहार लगाते भी नजर आए हैं हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी है। अधिकारियों का कहना है ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। पहले उनकी कोशिश आग पर काबू पाने की है। इस बीच अग्निकांड के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक फायर ब्रिगेड टीम को सुबह बजे फोन आया कि शाहीबाग के गिरधरनगर सर्कल के पास ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंच गई। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में आग लगी है उस घर के पांच में से चार सदस्य बाहर गए हुए थे लेकिन 15 वर्षीय प्रांजल उर्फ प्राची एक कमरे में थी। अग्निकांड में प्राची की जलकर मौत हुई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.