Let’s travel together.

चीन में भविष्य में और भी भयावह होगी ‎‎स्थिति

137

बीजिंग। चीन में कोरोना का कहर जारी है। आशंका जताई जा रही है‎ ‎कि चीन की स्थिति भविष्य में और भयावह हो सकती है। चीन में प्रति दिन 9000 से अधिक  मौतें हो सकती हैं।  यूके के हेल्थ डेटा फर्म एयरफिनिटी की ‎रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इतना ही नहीं जनवरी महीने में ही एक दिन ऐसा भी आएगा जब एक ही दिन में 25 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो जाएगी। यह आकड़ा पिछले अनुमान से दोगुना है वहीं रॉयटर की रिपोर्ट के अनुसार अब संक्रमित लोग एक-दो हफ्तों तक रेस्ट करके अपने काम पर वापस लौट रहे हैं क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना से हालात बेकाबू होते देख चीन ने निर्णय लिया था कि राजधानी बीजिंग में जल्द फाइजर की कोविड-19 दवा पैक्सलोविड का वितरण करेगा लेकिन यह दवा सिर्फ अमीर लोगों के लिए है। 6 लाख पैक्सलोविड दवा चीन में पहुंची है लेकिन उसे सिर्फ वही लोग खरीद सकते हैं जो 2500 युआन यानी 362 अमेरिकी डॉलर (29948 रुपए) खर्च कर सकते हैं। वह आगे लिखती हैं कि देश में 600 मिलियन से ज्यादा लोग एक हजार युआन यानी 145 डॉलर (11996 रुपए) ही कमाते हैं वो कैसे इस दवा को खरीद सकते हैं। वहीं चीन की स्थिति परश्व ‎विश्व स्वाथ्य संगठन ने भी चिंता हाजिर की है। डब्ल्यूएचओ ने चीन से वायरल सीक्वेंसिंग क्लीनिकल मैनेजमेंट को मजबूत करने की अपील की और इन क्षेत्रों में मदद करने की इच्छा जताई। डब्ल्यूएचओ ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

औबेदुल्लागंज में बीएमओ की वापसी पर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन     |     भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से की सौजन्य भेंट     |     उप मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी     |     सुशासन के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार करेगी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बाल दिवस पर स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल     |     दीपावली की छुट्टियों से अब तक कर्क रेखा पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़     |     बाल दिवस, 45 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का आत्मीय स्वागत, संयुक्त मोर्चों की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन     |     पांच बार नपती, फिर भी नहीं निकला रास्ते का स्थायी समाधान, धान से भरी ट्रॉली पलटी     |     यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811