कबडडी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में एमकेएम विजेता तो बालिका वर्ग में मण्डीदीप कबडडी संघ रहे विजेता
रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मण्डीदीपऔद्योगिक नगर में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एकाडमी द्वारा स्वामी विवेकानंद ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबडडी के सेमीफायनल व फायनल मुकाबले खेले गए। बास्केट बाल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ बाल कल्याण अधिकार सरंक्षण आयोग की सदस्य निवेदिता चतुर्वेदी, कोकिला शर्मा, डा.आराधना सिंह, व मोनिका गौर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक विनोद जैन व सचिव जितेन्द्र मैना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एकाडमी द्वारा आमत्रिंत टीमों के बीच कबडडी के मैच खेले गए। जिसमें बालक वर्ग में एमकेएम मण्डीदीप प्रथम, सतलापुर सेवन स्टार द्वितीय व गोल्डन केरी हा.से. स्कूल तृतीय वही जूनियर वर्ग में गोल्डन केरी स्कूल प्रथम, मण्डीदीप कबडडी संघ द्वितीय व सेवन लायन तृतीय तथा बालिका वर्ग में मण्डीदीप कबडडी संघ प्रथम, गोल्डन केरी स्कूल द्वितीय व रानी लक्ष्मी बाई क्लब तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान एकाडमी के संस्थापक जीवनसिंह पाल, समाजसेवी अनुपम शर्मा, राधिका पाल, रीचा शर्मा, सरिका पाल, संगीता जायसवाल, रीता षर्मा, संगीता चोहान, विमला नौरिया, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।