Let’s travel together.

खराब मूड को सही करते हैं ये फल, आज ही करें डाइट में शामिल

86

आज कल के समय में सभी की जिंदगी में किसी न किसी वजह से तनाव है. ऐसे में लोगों का मूड अक्सर खराब रहता है. मूड जब खराब रहता है तो कोई भी काम सही से नहीं हो पाता है. इसलिए मूड को ठीक करना बहुत जरूरी है. अगर मूड सही नहीं हो तो जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है. हालांकि मूड को आसानी से सही किया जा सकता है. पर, कुछ ऐसे फल हैं, जिन्हें खाकर आप मूड सही कर सकते हैं

केला

एनडीटीवी फूड के मुताबिक केला फाइबर और पोटैशियम से भरपूर फल हैं. केले विटामिन बी 6 से भरपूर होते हैं जो बेहतर कॉग्नेटिव हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए सिद्ध हुए हैं. यह मूड को बढ़ाने में भी मदद करता है और पीरियड्स की समस्याओं को कम करने के लिए सिद्ध हुआ है.

खुबानी

खुबानी में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये दोनों तत्व मूड में सुधार और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है. कुछ अध्ययनों के मुताबिक इन तत्वों को क्रोनिक मूड डिसऑर्डर में सुधार करने के लिए भी जोड़ा गया है.

नींबू

हम सब जानते हैं कि नींबू विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है. मूड में सुधार करने के लिए विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण तत्व है. नींबू को अगर कुछ पानी और पुदीने की पत्तियों के साथ मिलाया जाए तो यह तुरंत ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है.

तरबूज

तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है. एक अध्ययन के मुताबिक शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण मूड में गिरावट और एनर्जी लेवल में की कमी हो सकती है. तरबूज में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो एनर्जी लेवल को बढ़ाता है और मूड को सही करता है.

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर शानदार फल होता है. इसमें पोटैशियम भी मौजूद होता है. विटामिन सी और पोटैशियम को मूड को ऊपर उठाने से जोड़ा गया है. विटामिन सी तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षणों को भी कम कर सकता है.

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी भी साइट्रस फ्रूट होता है. यह मस्तिष्क के फंक्शन को प्रोत्साहित करता है. यह फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है जो सीधे मूड को अपलिफ्ट करने, याददाश्त में सुधार और बेहतर कॉग्नेटिव हेल्थ को बढ़ावा देने से जुड़ा हुआ है. ब्लूबेरी में भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कई मानसिक विकारों में सुधार करने के लिए दिखाए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811